Rotaract Club Of Indore के यंग लीडर्स ने सीखे Sustainable living के गुर
रोटारेक्ट क्लब ऑफ इंदौर से जुड़े युवाओं ने को जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का दौरा कर सेंटर डायरेक्टर जनक पलटा से सस्टेनेबल लिविंग के गुर सीखे. यंग लीडर्स ने कहा कि यहां की हर चीज से कुछ सीखने को मिलता है. वह पवनचक्की जो पड़ोस की आदिवासी बस्ती तक भी बिजली पहुंचाती है. फोल्डेबल सोलर कुकर सहित विभिन्न सोलर कुकर भी देखकर नई ऊर्जा मिलती है कि हम सस्टेनेबल लाइफॅ की ओर आगे बढ़ सकते हैं. यहां स्थित ऑटो रोटेटिंग सोलर डिश व्हील, जो कांच के कई टुकड़ों को मिलाकर बनाई गई है और जिससे 50 व्यक्तियों के लिए खाना पकाया जा सकता है. टीम को जनक दीदी ने बताया कि वे कैसे नीम के तेल का उपयोग करके फिनाइल, टेसू के फूलों से गुलाल और अरीठा से बर्तन धोने जैसे जैविक घरेलू सामान तैयार करती हैं. रोटरेक्ट क्लब के मेंबर्स ने जनक दीदी का एक नई दिशा देने के लिए धन्यवाद दिया.
