April 19, 2025
रोमांचक/रोचक

China Moon Lander ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से में की लैंडिंग

चीन का मानवरहित अभियान चांग’ई-6 चंद्रमा के सुदूर हिस्से के लिए 3 मई को रवाना किया गया था और 2 जून को उसने सतह को छू लिया. यह मिशन पहली बार चंद्रमा के इस सुदूर हिस्से से चट्टान और मिट्टी के नमूने लाने के लिए डिजाइन किया गया है. चीन की नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि चांग’ई-6 साउथ पोल-आइटकिन बेसिन पर सफलतापर्वूक उतरा है. ये जिन पेलोड्स को साथ ले गया है, वे कई ऐसी वैज्ञानिक खोजबीन करेंगे जो पहली बार हो रही होंगी. यह चीन का सबसे जटिल लूनर मिशन है. चंद्रमा की उत्पत्ति और सौर मंडल के बारे में नए सिरे से समझने में इसके नमूने मदद कर सकते हैं. इससे आने वाले मून मिशन के लिए भी अहम डेटा मुहैया दे सकता है. वे देश जो चांद पर बस्तियां बसाना चाहते हैं उनके लिए भी चीन के मिशन से मिली जानकारियां महत्व की होंगी. इस साल अब तक चांद पर तीन लैंडिंग हुई हैं. जापान का एसएलआईएम लैंडर जनवरी में उतरा था वहीं फरवरी में अमेरिकी ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ के एक लैंडर ने यहां उतरने में सफलता पाई . चीन के इस लैंडर से जून के आखिर तक पृथ्वी पर नमूने पहुंचने की उम्मीद है. चीन 2030 में चंद्रमा पर इंसानों को उतारना चाहता है, उसमें भी यह मिशन काफी मददगार हो सकता है.