June 22, 2025
और भी

Rajasthan अब कोर्स की किताबों में अकबर महान नहीं होगा

अकबर जैसे आक्रांता और लुटेरे का सम्मान क्यों करेंगे

राजस्थान में अब अकबर को महान बताने से रोक दिया गया है, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का मानना है कि अकबर की महाराणा प्रताप से तुलना ही गलत है और अकबर को महान बताना मूर्खता से ज्यादा कुछ भी नहीं है इसलिए अब स्कूलों में इस तरह की पढ़ाई नहीं कराई जाएगी. मदन दिलावर ने कहा कि अकबर को महान कहना मेवाड़, राजस्थान और महाराणा प्रताप का अपमान है. महाराणा प्रताप ने झुकना स्वीकार नहीं किया और उनका वैसा हरी चित्रण बच्चों तक पहुंचना चाहिए.
शिक्षामंत्री ने स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव पर कहा कि जिस मुगल शासक ने बड़ी संख्या में हत्याएं करवाईं उसी अकबर को अब तक महान बताया जाता रहा. जिन्होंने अकबर को महान बताने वाले पाठ गढ़े उनसे बड़ा दुश्मन हमारा कोई नहीं हो सकता. दिलावर का कहना है कि मैं यह सुनिश्चित करुंगा कि राजस्थान की किसी किताब में कभी भी अकबर जैसे लुटेरे, आक्रमणकारी, बलात्कारी को सम्मान नहीं दिया जाए. अकबर तो लुटेरा और अक्रांता था. उसकी तुलना महाराणा से करने के बारे में सोचना ही गलत है. राजस्थान भामाशाह की परंपरा वाली धरती है, यहां महाराणा को जब जंगलों में रहना पड़ा तो भामाशाह ने उन्हें अपना पूरा धन
दे दिया था. महाराणा और भामाशाह की जगह अकबर को महान बताने वाली किताबें तो जलाने काबिल हैं.