March 29, 2026
और भी

Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर की जांच की चुनाव आयोग ने

राहुल गांधी इन दिनों चुनावी दौरों पर हैं और इसी सिलसिले में जब वे नीलगिरी पहुंचे तो चुनाव आयोग की टीम ने उसे घेर लिया और जांच की. मैसुरु से नीलगिरी पहुचे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को तुरंत नीलगिरी की चुनाव आयोग टीम ने घेर लिया और पूरे हेलीकॉप्टर को जांच के दायरे में ले लिया गया. इसी टीम ने तमिलनाडु के सीएम और उनके बेटे के हेलीकॉप्टर की इसी तरह जांच की और वे भी नीलगिरी में डीएमके नेता ए राजा के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे. राहुल को नीलगिरी के बाद इसी हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचना है जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं और वे पर्चा भरने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में जा रहे हैं.