February 11, 2026
और भी

Olympics से बाहर हुई विनेश ने कुश्ती से लिया संन्यास

कुश्ती जीत गई मैं हार गई-विनेश

महज सौ ग्राम वजन की वजह से फाइनल ही नहीं मैडल की रेस से बाहर हुई विनेश फोगाट ने मां को पत्र लिखते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है.

विनेश ने कहा कि कुश्ती मुझसे जीत गई और मैं कुश्ती से हार गई. आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी. वैसे विनेश की इस घोषणा के बाद बजरंग पूनिया ने कहा है कि तुम हारी नहीं हो हराई गई हो. हालांकि यह तय नहीं है कि उनका इशारा किसकी तरफ है क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम में उनके निजी स्टाफ से लेकर कोच तक की भी भूमिका है और ओलंपिक संघ या सरकार तक यह बयान किसी के लिए भी हो सकता है. कुश्ती के अंतर राष्ट्रीय जानकारों का यह भी कहना है कि हलके ड्रॉ के लिए कम वजन की केटेगरी में खेलना जो चुनौती पैदा करता है वह सामान्य मुकाबले से कहीं बढ़कर होता है और कम वजन वाली केटेगरी में खेलने के निर्णय को बहुत सोच समझ कर लिए जाने की जरुरत इसीलिए बताई जाती है कि जैसा विनेश के साथ हुआ वैसा किसी के साथ न हो.