March 29, 2026
और भी

madhya pradesh में इन चार चरणों में पड़ी हैं चुनावी तारीखें

लोकसभा चुनावों के लिए जारी टाइम टेबल के मुताबिक मध्यप्रदेश में चार चरणों में वोटिंग होगी और नतीजे तो सभी प्रदेशों के एक साथ यानी चार जून को ही आना तय है. चुनाव अयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इंदौर में वोटिंग 13 मई को होगी जबकि भोपाल में वोटिंग 7 मई को निपट चुकी होगी. चारों चरण में आने वाले शहरों की विभाजन इस तरह से है

पहला चरण:- 19 अप्रैल
सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा।

दूसरा चरण 26 अप्रैल
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल।तीसरा चरण: 7 मई
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।

चौथा चरण:- 13 मई

देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा