March 29, 2026
और भी

Kerala में बेटा अनिल हार जाए तो अच्छा हो- एके एंटनी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता एके एंटनी ने कहा है कि वे चाहते हैं कि उनका बेटा लोकसभा चुनाव में हार जाए. दइरअसल एंटनी के बेटे अनिल को भाजपा ने टिकट देकर केरल की सीट पथनामिथ्था से उतारा है. एंटनी इस बात से नाराज हैं कि उनके बेटे ने भाजपा का टिकट क्यों लिया इसीलिए वे घूमघूमकर कही रहे हैं कि मेरे बेटे अनिल को यदि एंटो एंटनी हरा देते हैं तो मुझे खुशी होगी.एंटो एंटनी को कांग्रेस से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले साल अनिल एंटनी ने भाजलपा ज्वाइन कर ली थी, दरअसल उन्होंने मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी की आलोचना की थी जबकि उनकी पार्टी इसी मुद्दे को गरमाना चाहती थी, इस बात पर राहुल गांधी ने नाराजी व्यक्त की तो अनिल ने भाजपा ज्वासइन कर ली थी.अब केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के हिसाब से भाजपा ने अनिल को टिकट दे दी है और इसी से एके एंटनी नाखुश हैं इसलिए वे अपने बेटे को हारते हुए देखना चाहते हैं.