February 11, 2026
और भी

Jyoti jain के कहानी संग्रह पर शोध प्रबंध

शहर की जानी मानी साहित्यकार ज्योति जैन के कहानी संग्रह नज़रबट्टू पर महात्मा गांधी संस्थान मॉरिशस की शोधार्थी श्रावणी बिहारी ने शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है. उन्होंने यह शोध संस्थान की डॉ. अलका धनपत के निर्देशन में पूर्ण किया है. शोध का विषय है ज्योति जैन कृत नज़रबट्टू कहानी संग्रह में सामाजिक चेतना…

शोधार्थी श्रावणी के अनुसार ज्योति जैन ने समाज में व्याप्त रूढ़ियों, कुरीतियों और समस्याओं के प्रति सचेत करने का साहित्यिक प्रयास किया है. अपनी रचनाओं में लेखिका ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाज में एक नवीन चेतना प्रस्तुत की है. श्रावणी का कहना है कि वे लेखिका की यथार्थवादी लेखनी से मॉरिशस वासियों को तो परिचित कराना चाहती थी साथ में उनकी रचनाओं में समाज के प्रति दायित्व बोध को भी रेखांकित करना चाहती थीं. ज्योति जैन को साहित्य जगत के साथ मॉरिशस से भी इस उपलब्धि पर बधाई प्राप्त हुई है.