February 11, 2026
और भी

Jai Shah बन सकते हैं ICC के मुखिया

बार्कले के कार्यकाल पर निर्भर होगा निर्णय

आईसीसी के चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन को लेकर कोलंबो में ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत में गहमागहमी है क्योंकि इसमें जय श्हाह के अध्यक्ष चुने जाने की संभावनाएं काफी बन रही हैं. हालांकि इन चार दिनों में कई अहम विषयों पर बातें होंगी लेकिन मुख्य एजेंडा आईसीसी अध्यक्ष की कुर्सी का ही होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान में सचिव का दायित्व संभाल रहे जय शाह को लेकर इस बैठक में अध्यक्ष पद दिए जाने की चर्चा हो सकती है. जय शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के बाद अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं. फिलहाल एक ही चर्चा है कि आईसीसी मुखिया के पद पर जय शाह कब आ रहे हैं. वैसे यह भी एक संभावना है कि बार्कले कुछ समय और रहें तो जय अपने वर्तमान पद पर भी बने रह सकते हैं. दरअसल दो पदों को संभालने के बीच जो कूलिंग ऑफ पीरियड की शर्त है उसे लेकर उहापोह है क्योंकि बार्कले और जय शाह के कार्यकाल में यह पीरियड गड़बड़ पैदा कर सकता है.