February 12, 2026
और भी

Gary Kasporav का जवाब हुआ वायरल, राहुल की चेस स्किल्स पर किया तंज

राहुल गाँधी ने अब तक कई बार गैरी कास्पारोव को अपना पसंदीदा चेस प्लेयर बताया है और साथ ही वे यह भी कहते हैं कि वे मौजूदा राजनेताओं के बीच सबसे अच्छा चेस खेलने वाले व्यक्ति हैं. इसी बीच उनके पसंदीदा खिलाड़ी गैरी कास्पारोव ने उन पर ही निशाना साध दिया है. दरअसल राहुल के चेस प्लेयर होने को लेकर एक टिप्पणी आई कि यह तो अच्छा है कास्पारोव और विश्वनाथन आनंद ने पहले ही संन्यास ले लिया और उन्हें अब तक के सबसे बेहतरीन चेस खिलाड़ी का सामना नहीं करना पड़ा.  यह टिप्पणी राहुल के चेस स्किल को लेकर थी, इस पर चूंकि कास्पारोव भी टैग किए गए थे इसलिए डनहोंने जवाब देते हुए लिखा कि नियम तो यही है कि टॉप को चुनौती देने से पहले आप राबरेली की सीट ही जीत लाे. गैरी कास्परोव यूं तो रूसी नागरिक हैं लेकिन फिलहाल वे अमेरिका में रहते हैं और पूरी दुनिया की राजनीति पर नजर रखते हैं, रूस में उनकाे सरकार से ही खतरा है इसलिए वे एक तरह से निष्काषित जीवन जी रहे हैं. जब राजनीतिक विश्लेषक और स्तंभकार संदीप घोष ने ट्वीट किया तो जवाब में कास्पारोव ने राहुल पर तंज कर दिया. इसी बहस में अभिनेता रणवीर शौरी भी कूद गए और उन्होंने राहुल का एक वीडियो डालकर कास्पारोव से पूछा कि क्या वे ऐसी किसी चाल का जवाब दे सकते हैं. कास्पारोव ने घोष को दिया ही जवाब एक हंसने वाली इमोजी के साथ ट्रीट कर शौरी को भी जवाब दिया.