February 11, 2026
और भी

Ganguly बोले मेसी कार्यक्रम की भगदड़ से कोई लेना देना नहीं

जिन्होंने इस भगदड़ से मेरा नाम जोड़ा उन पर मानहानि की कार्रवाई करूंगा

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली ने कोलकाता में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी के बाद साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। गांगुली ने कोलकाता स्थित अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब के संस्थापक उत्तम साहा के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए 50 करोड़ रुपये के मुकदमे की बात कही है। गांगुली का कहना है कि साहा ने एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए, जिन्हें बाद में कई जगह चलाया गया। गांगुली ने कहा है कि साहा ने जानबूझकर ऐसे बयान दिए जिनमें कोई तथ्य नहीं था और जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ। यह शिकायत कोलकाता पुलिस के लालबाजार साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई है। गांगुली ने आरोप लगाया कि साहा के बयानों ने उन्हें गड़बड़ी से जोड़ने की कोशिश की जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था। कोलकाता में फुटबॉलर मेस्सी के फुटबॉल कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई प्रशंसक घायल हुए थे और भारी अव्यवस्था फैली थी। इसी को लेकर उत्तम साहा ने सौरव गांगुली के बारे में दावा किया था कि गांगुली कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े थे और गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं। गांगुली ने इसे सिरे से खारिज किया है। अब साहा से गांगुली ने 50 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।