March 29, 2026
और भी

इंदौरियो को पसंद आया कल्चर कैनवास आर्ट एग्जीबिशन

भारत की विविधता और संस्कृति को चित्र और कल के माध्यम से प्रदर्शित करने वाले आयोजन कल्चर कैनवास आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का दूसरा सीजन कला प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा. इस एग्जीबिशन में फ्रेम बॉक्स के छात्रों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें भारत के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों पर वर्गीकृत किया गया था. एनिमेशन और वर्चुअल आर्ट को समर्पित संस्था फ्रेमबॉक्स एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट इंस्टीट्यूट इंदौर द्वारा फ्रेम बॉक्स आर्ट गैलरी में आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में मेहमानों ने शिरकत की. एग्जीबिशन में प्रदर्शित कलाकृतियों ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने फ्रेमबॉक्स केप्रयास एवं कलाकारों की कल्पनाशीलता और कौशल की सराहना की.
फ्रेमबॉक्स एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट इंस्टीट्यूट इंदौर के डायरेक्टर रणवीर सिंह दग्दी ने बताया: “हम इस एग्जीबिशन के माध्यम से बच्चों को भारत की विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराना चाहते थे और उन्हें कला और शिल्प के प्रति प्रेरित करना चाहते थे। कला और शिल्प हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और बच्चों को इनसे जोड़ना बहुत जरूरी है। इस एग्जीबिशन ने युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान किया है। इस एग्जीबिशन ने निश्चित रूप से उन्हें प्रेरित किया है और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। हमें खुशी है कि इस एग्जीबिशन को दर्शकों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फ्रेमबॉक्स से मिताली जैन और पूरी फ्रेमबॉक्स टीम को आभार कि उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास और कड़ी मेहनत की. इस आयोजन में इंदौरियों की प्रतिक्रियाओं ने हमें प्रेरित किया कि हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम लेकर आते रहेंगे.”
प्रदर्शित कलाकृतियां
एग्जीबिशन में राजस्थानी चित्रकला, पहाड़ी चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पिथोरा चित्रकला, मध्य प्रदेश की गोंड कला, दक्षिण भारत की तंजावुर कला, पश्चिम भारत की वारली कला, उत्तर भारत की पंजाब की ट्रक पेंटिंग, फूलकारी, हिमाचल की हिमाचली चित्रकला और पूर्व भारत की पटचित्र कला, जगन्नाथ पुरी के चित्र एवं शिल्प आदि प्रदर्शित किए गए थे. कल इस एग्जीबिशन में कला एवं शिल्प के साथ साथ बच्चों द्वारा तैयार वर्चुअल आर्ट को भी इस एग्जीबिशन में रखा गया था जिन्हें एनएफटी के माध्यम से खरीदा गया.