February 11, 2026
और भी

Bobby Kataria: YouTuber यह काम भी करने लगे हैं

बंधक रहे लड़कों ने कहा हमने 150 से ज्यादा ऐसे भारतीय देखे जिन्हें तस्करी कर लाया गया था
हरियाणा पुलिस ने यूट्यूबर बलवंत उर्फ बॉबी कटारिया को नौकरी के नाम पर ठगी करने और विदेश भेजने के नाम पर गड़बड़ी करते हुए युवकों को बंधक बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है. युवकों से लाखों रुपए लेकर विदेश में नौकरी देने के नाम पर बॉबी ने युवकों को बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में काम करने के लिए जबरन भेजा. युवकों का आरोप है कि बॉबी ने उन्हें मजबूर किया कि वे अमेरिकी लोगों के साथ सायबर फ्रॉड करें. जब इन युवकों ने ऐसा करने से मना किया तो उनसे न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उनसे उनके पासपोर्ट भी छीन लिए गए. बमुश्किल ये दोनों युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन एंबैसी जाकर अपना दर्द सुनाया तो एंबैसी ने इनके भारत वापस पहुंचाने की व्यवस्था की. पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद बॉबी को गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. युवकों ने बताया है कि जिस कंपनी में उनहें बंधक बनाया गया था वहां 150 से ज्यादा भारतीय मानव तस्करी कर पहुंचाए गए थे और इनमें मदहलाएं भी थीं.फतेहपुर निवासी अरुण
कुमार और हापुड़ दनवासी मनीष तोमर ने बताया कि बेरोजगारी के चलते वे नौकरी तलाश रहे थे तभी बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत शुरु हुई और कटारिया ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया लेकिन बाद में उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके पासपोर्ट भी छीन लिए गए.