February 11, 2026
और भी

BCCI ने टीम घोषित की, थरुर ने सवाल उठाए

आखिर क्या है बीसीसीआई की चयन की कसौटी

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए जो टी-20 और वनडे टीम घोषित की है उनको लेकर सवाल भी सामने आने लगे हैं. सवाल उठाने वालों में शशि थरुर भी शामिल हैं जिन्होंने पूछा है कि संजू सैमसन को वन डे टीम में क्यों नहीं लिया गया जबकि उन्होंने हाल ही में शतक लगाया है, उन्होंने टी20 में अभि शर्मा के प्रदर्शन के बाद भी उनका टीम में सिलेक्शन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं. बीसीसीआई ने जो टीम घोषित की है उसके अनुसार टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे जबकि वनडे टीम रोहित शर्मा की ही कप्तानी में खेलेगी. हार्दिक को फिटनेस इश्यू के चलते कप्तानी नहीं दी गई है, हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि हार्दिक ने हाल ही में जो नताशा से ब्रेकअप की बात कही है उसके बाद वे खुद ही कुछ समय कप्तानी से बचना चाहते थे. वनडे टीम में पहली बार हर्षित राणा और रियान पराग को जगह दी गई है. रियान टी-20 में खेल चुके हैं लेकिन हर्षित का इंटरनेशनल डेब्यू ही नहीं हुआ है. जो टीम बनाई गई हैं वे इस प्रकार हैं.

श्रीलंका दौरे की टी-20 टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.