October 17, 2026
Business Trends

Boeing में हड़ताल, नए चीफ को चुनौती

धरती से अंतरिक्ष तक चुनौतियां झेल रही बोइंग

अमेरिका की अग्रणी विमानन कंपनी बोइंग के लिए कहीं से भी अच्छी खबर नहीं आ रही है. उसका अंतरिक्ष में भेजा गया स्टारलाइनर इस तरह फेल हुआ कि सुनीता विलियम्स और बुच को अंतरिक्ष में ही अटका दिया. अब बोइंग की कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल कर दी है.

प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियन को वेतन में 25% की बढ़ोतरी की पेशकश की थी, जिसे कर्मचारियों ने अस्वीकार कर दिया. विमान बनाने वाली बोइंग 737 मैक्स और 777 जैसे विमान बनाती है और इस कंपनी में 30,000 वर्कर हैं. कंपनी पहले ही वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही है और सुरक्षा के मामलों में भी उसे आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. कंपनी के नए चीफ़ के लिए भी यह हड़ताल एक झटका है. यूनियन और प्रबंधन के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर सहमति पर मामला उलझ जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाना तय किया.