November 14, 2026
वर्ल्ड

Microsoft ने उलझा दिया दुनियाभर का कामकाज

तकनीकी गड़बड़ी के चलते लोग अपने मेल तक एक्सेस नहीं कर सके

माइक्रोसॉफ्ट में कई टेक्निकल ग्लिच आने से पूरी दुनिया में कई सेवाएं प्रभावित हो गईं। माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउट लुक भी ठप हो जाने से दुनिया भर की लाखों कंनपियों का का बाधित हो गया जबकि टीम्स, एआई वाला कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं रुक जाने से शिकायतों का अंबार लग गया। गड़बड़ी पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन इंडिकेटर ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे तक ही ड़ेढ़ लाख यूजर्स आउटलुक को लेकर शिकायत कर चुके थे और बता चुके थे कि वे अपने ईमेल तक नहीं खोल पा रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट ने परेशानी की बात मानते हुए कहा कि वाकई ईमेल खातों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। माइक्रोसॉफ्ट 365 ने बताया कि हम सभी सेवाओं को वापस बहाल करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि यूजर्स के काम सुचारु हो सकें। कुछ शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अब भी सेवाओं में गड़बड़ी महसूस हो रही है।