Mumbai GFF Fest से पहले मोदी की सुरक्षा में चूक सामने आई
खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अफसर बताकर एक व्यक्ति कथित अंगरक्ष को बंदूक सहित साथ लाया था
मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है हालांकि अच्छी बात यह है कि गड़बड़ी की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। दरअसल प्रधानमंत्री बीकेसी सांस्कृतिक केंद्र में जीएफएफ फेस्ट में शामिल होने पहुंचने वाले थे उससे पहले ही एक ऐसा व्ययक्ति धराया है जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय से बता रहा था और जाली पहचान पत्र से यहां काफी अंदर तक पहुंचने में सफल भी हो गया था। इस व्यक्ति के साथ एक और भी व्यक्ति अंगरक्षक के तौर पर आया था जिसके पास बंदूक थी। अब इन दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताने वाला पारेख 24 साल का है। कथित अंगरक्षक के पास से बंदूक बरामद कर ली गई है। मुंबई अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। इस फेस्ट में नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद व विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इस साल इसकी थीम पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम-ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस” है।
