Mahakal तक जाएगी इंदौर मेट्रो 2028 से पहले चलेगी
उज्जैन, देवास और पीथमपुर भी इंदौर मेट्रो की जद में आएंगी, 2033 तक इन सभी जगह पहुंच जाएगी मेट्रो
इंदौर मेट्रो के विस्तार में चार नए रूट जुड़ने के साथ ही उज्जैन, देवास, पीथमपुर और महू तक को जोड़ने की बात है। इसमें फिलहाल तो यही कहा गया है कि इंदौर-उज्जैन मेट्रो कॉरिडोर को सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इंदौर मेट्रो के सुपर कॉरिडोर से मालवीय नगर सेक्शन का उद्घाटन किए जाने के साथ ही अब कई स्टेशनों को फायदा होगा। इंदौर-उज्जैन रीजनल रैपिड मेट्रो कॉरिडोर को तो 2028 सिंहस्थ से पहले पूरा करने की योजना है, इस पर दस हजार करोड़ रुपये खर्च संभावित है। यह मेट्रो सीधे महाकाल मंदिर के पास बने स्टेशन तक जाएगी। वहीं इंदौर-पीथमपुर मेट्रो 2030 से पहले चलाने की योजना है। इंदौर से देवास-मक्सी रैपिड मेट्रो का लगभग 55 किलोमीटर लंबा रूट 2033 से पहले पूरा करने की योजना है।
