June 12, 2026
वर्ल्ड

FootBall World Cup 2026 आज से हर तरफ शोर, गोल, गोल और गोल

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं वर्ल्डकप की मेजबानी

फीफा विश्व कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आज से शुरु हो रहा है। टूर्नामेंट में 48 टीमें विश्व कप ट्रॉफी जीतने के उद्देश्य से जुट रही हैं और अब एक महीने से ज्यादा का समय सिर्फ गोल गोल गोल की आवाजों में डूबा रहेगा यह तय है। कुछ सितारों की नजर गोल्डन बॉल पर भी रहेगी खासतौर पर लियोनल मैसी की जो दो बार यह सम्मान जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और इस बार फिर यह जीत कर वो इस रिकॉर्ड को लंबे समय तक अपने नाम कर लेना चाहेंगे। मैसी ने 2022 विश्व कप में उन्होंने सात गोल और तीन असिस्ट के साथ अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था और दूसरी बार गोल्डन बॉल जीती थी वे अब भी शानदार फॉर्म में हैं। 14 मैचों में उनके नाम 12 गोल और 7 असिस्ट हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन दो विश्व कप में आठ गोल कर चुके हैं और इस बार गोल्डन बॉल पर उनकी भी नजर है हालांकि उन्हें इसके लिए अपनी टीम यानी इंग्लैंड का साठ साल का चैंपियन बनने का इंतजार खत्म करना होगा पिछले वर्ल्ड कप में यदि फ्रांस जीत जाता तो तय था कि गोल्डन बॉल त्रिओनडा एमबाप्पे को मिलती। फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले एमबाप्पे उस टूर्नामेंट में आठ गोल के साथ गोल्डन बूट जीते थे। विश्व कप में उनके नाम 12 गोल हैं और इस बार वो क्लोजे के सर्वाधिक 16 वर्ल्डकप गोल को तोड़ने के लिए भी पूरा दम लगाएंगे। ब्राजील की काफी उम्मीदें विनीसियस जूनियर से हैं। ब्राजील को 24 साल बाद विश्व कप विनीसियस दिलाने में सफल रहते हैं तो गोल्डन बॉल उनको मिल सकती है। छठा वर्ल्डकप खेल रहे 41 साल के रोनाल्डो को भी इस दौड़ में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुर्तगाल खिताब जीतता है तो उनका नाम सबसे ऊपर होगा। इन सितारों के अलावा कोलंबिया के लुइस डियाज और जेम्स रोड्रिगेज, फ्रांस के माइकल ओलिसे, नॉर्वे के एरलिंग हालंद, बेल्जियम के केविन डी बुडून और जर्मी डोकू, जर्मनी के जमाल मुसियाला और फ्लोरियन विर्ज भी किसी से पीछे नहीं हैं।

सबसे फिसड्‌डी टीम भी ले जाएगी 205 करोड़, जीतने वाली टीम को 476 करोड़

विश्व कप 2026 में टीमों ही नहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की भी जंग है। दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-स्पोर्टिंग इवेंट टूर्नामेंट की प्राइज मनी भी चर्चा का विषय है। फीफा ने इस बार अकेले विजेता टीम के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 476 करोड़ रुपये रखे हैं। जबकि पिछले विश्व कप में पूरे टूर्नामेंट में ईनामी राशि 440 मिलियन डॉलर की थी यानी विजेता, उपविजेता से लेकर हर टीम को मिलने वाली राशि जितनी पिछली बार थी, उससे कहीं ज्यादा तो इस बार सिर्फ वर्ल्डकप उठाने वाली टीम को मिलेगी जबकि सभी की ईनामी राशि जोड़ें तो बात 6240 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली हर टीम 10 मिलियन डॉलर की हकदार होगी और 2.5 मिलियन तैयारी सहायता मिलेगी। यानी सबसे फिसड्‌डी टीम भी कम से कम 205 करोड़ रुपये लेकर जाएगी।