April 15, 2026
वर्ल्ड

Pope Leo से भिड़ने के लिए ट्रंप ने खुद को बताया जीसस

ट्रंप के सोशल मीडिया पर पहले जीसस की तरह खुद को पेश करते हुए ट्रंप ने पोस्ट डाली, लोग नाराज हुए तो पोस्ट हटा ली

खुद को खुदा समझने वालों के लिए भी कहावत मौजूद है लेकिन ट्रंप ने खुद को जीसस समझने का तो सीधा उदाहरण ही पेश कर दिया है। दरअसल पोप लियो ने पिछले दिनों ईरान से युद्ध को लेकर कहा था कि अमेरिका जो युद्ध लड़ रहा है वो अमानवीय है। इसी के जवाब में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें वो जीसस के अवतार में नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर में सफेद चोगे में हाथ में जादुई गोले के साथ दिख रहे ट्रंप एक बीमार व्यक्ति को ठीक करते बताए गए हैं। यह तस्वीर एकआई से जेनरेट कराई गई है। लड़ाकू विमान और ईगल जैसे अमेरिकी प्रतीकों को भी इस तस्वीर में इस तरह दिखाया गया जैसे ट्रंप अमेरिका के भाग्य विधाता हों। यह पोस्ट सामने आने के बाद डेमोक्रेट्स ने तो तीखी प्रतिक्रिया दी ही खुद ट्रंप की पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी ऐसी पोस्ट पर नाराजी जताई। हालांकि बाद में ट्रंप के सोशल मीडिया से इस पोस्ट को हटा दिया गया लेकिन तब तक लोगों का गुस्सा भड़क चुका था। रिपब्लिकन काउंसिल के ब्रिलिन हॉलीहैंड ने इस बारे में कहा कि जीसस का मजाक उड़ाया जाना बेहद गलत तरीका है। इस पोस्ट से पहले ट्रंप ने पोप पर भी उनकी आलोचना के लिए निशाना साधा था। पोप ने एक बार फिर कहा है कि वो दुनिया और मानवीयता के साथ गलत करने वालों के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे।