King Charles का भाई एपस्टीन खुलासों के मामले में धरा गया
उनके कारनामों के कई सबूत सामने आ चुके हैं, गोपनीय सरकारी दस्तावेज भी एपस्टीन को सौंपने का आरोप
ब्रिटिश राजपरिवार पर एपस्टीन फाइलों को लेकर नया अपडेट यह है कि राजा प्रिंस के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट से माउंटबेटन-विंडसर को पकड़ा गया हालांकि पुलिस ने गिरपु्तारी में उनका नाम साफ न लिखते हुए यही बताया कि सार्वजनिक पद पर रहे एक साठ साल से ज्यादा के व्यक्ति को दुर्व्यवहार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। चार्ल्स के भाई पर लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है क्योंकि उन पर बेहद गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे। माउंटबेटन विंडसर रानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं और उन्होंने खुलासों के बाद यह तो माना कि एपस्टीन से उनकी दोस्ती थी लेकिन किसी भी गलत काम से उन्होंने हमेशा इंकार ही किया है। वे बार बार कहते रहे हैं कि एपस्टीन से अपनी दोस्ती पर उन्हें पछतावा है। पुलिस इस गिरफ्तारी के बाद भी तलाशी अभियान चला रही है, राजा बन चुके चार्ल्स से उनके भाई की कभी नहीं बनी और उनके कारनामों ने राज परिवार को उलझाया ही ज्यादा है लेकिन इस बार उन पर आरोप बेहद गंभीर है जो ब्रिटिश कानून के मुताबिक काफी सख्त सजा के लायक हैं।
