Parliament के बजट सत्र में अब तीन सप्ताह का ब्रेक
तीन सप्ताह के लिए स्थगित सदन 9 मार्च से फिर करेगा कामकाज
बजट सत्र का पहला चरण आज पूरा हो गया और अब संसद की कार्रवाई नौ मार्च से फिर शुरु होगी, आज तीन सप्ताह के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई। मौजूदा सत्र में ज्यादातर समय हंगामे की भेंट चढ़ा और नरवाणे की किताब को लेकर हुए हंगामे के चलते खींचतान कुछ ज्यादा ही रही। आठ सदस्य पूरे सत्र के लिए बाहर भी किए गए, यानी संसद का बजट सत्र अपने मध्यांतर तक तो जमकर हंगामे वाला ही रहा है। तीन सप्ताह की छुट्टी के बाद हालात क्या होते हैं यह देखने वाली बात होगी क्योंकि अध्यक्ष आमे बिरला के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है उस पर चर्चा भी इसी अगले हिस्से में होनी है और जब तक इस पर निर्णय नहीं हो जाता तब तक बिरला अध्यक्ष की आंसदी पर बैठने को तैयार भी नहीं हैं। सत्र के बीच के इन तीन सप्ताह में सांसद अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाने का समय निकाल पाएंगे वहीं होली का त्योहार भी इसी बीच में आ जाएगा। सत्र के बीच का यह समय सरकार को अपनी रणनीति तय करने का समय देगा, वहीं विपक्ष को भी अपने लिए नई रणनीति तय करने का समय मिलेगा।
