February 12, 2026
देश दुनिया

Nishikant Dubey लाए राहुल की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव

संसद में राहुल गांधी के गैरजिम्मेदार रवैये और आसंदी की दी व्यवस्था को न मानने पर लाया गया नियम 352(5) और 353 के तहत प्रस्ताव

राहुल गांधी के संसद में व्यवहार और आरोप लगाकर प्रमाणित न करने की आदत के चलते संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तो विशेषाधिकार हनन की बात कही थी लेकिन भाजपा ने आखिर तय किया कि यह प्रस्ताव न लाया जाए, इसके बाद अब डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए राहुल की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। दुबे की मांग में यह बात भी शामिल है कि राहुल को भविष्य में कोई चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाए। डॉ. निशिकांत दुबे ने सीधे सीधे राहुल को सोरोस फाउंडेशन और टुकड़े टुकड़े गैंग से जोड़ते हुए कहा है कि ऐसी ताकतों के साथ जुड़कर राहुल विभाजन जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं। दुबे ने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करते हुए उनकी संसद की सदस्यता खत्म करने और भावी चुनाव वाली पाबंदी का यह प्रस्ताव पेश किया है।लोकसभा के ये दोनों नियम सदस्यता रद्द करने व भविष्य के चुनाव में शामिल होने पर रोक लगाने की प्रक्रिया से जुड़े हैं। यदि संसद की समिति पाती है कि ऐसे सदस्य के कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हैं तो वह इन दोनों बातों की सिफारिश कर सकती है। ऐसे मोशन को काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि भाजपा ने विशेषाधिकार प्रस्ताव न लाकर कल के अपने रुख में नरमी का संकेत दिया लेकिन दुबे का प्रस्ताव भी सांकेतिक रुप से काफी गंभीर है। इस बीच रिजिजू के उस बयान पर प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी है जिसमें कांग्रेस सांसदों के अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर गाली गललौज करने की बात कही गई थी। प्रियंका ने कहा कि एक दो सदस्य ज्यादा नाराज थे तो उन्होंने अपनी तरह से बात रखी लेकिन मैंने किसी को नहीं उकसाया जैसा कि रिजिजू बोल रहे हैं। इस बीच वह वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें कांग्रेस सांसद बेहद भद्दे तरीके से अध्यक्ष के कमरे में उनके सामने हंगामा कर रहे हैं।