Balochistan के नेता ने कहा पाकिस्तान के साथ नहीं रहना
हकीम बलूच का दावा कि पिछले दिनों में दो सौ से ज्यादा सैनिक और पुलिस वालों को मारा
बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान में सेना तक में दहशत का महौल है और सैनिक इस क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने से बचने की कोशिशों में लगे हुए हैं। बलूच नेशनल मूवमेंट के नेता हकीम बलोच ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि पाकिस्तान भले बलूचिस्तान के खनिजों की दुनिया के सामने प्रदर्शनी लगा ले लेकिन यहां से एक पत्थर भी बाहर नहीं जाएगा।मुनीर और शरीफ के ट्रंप को रेयर अर्थ मिनरल्स से भरे ब्रीफकेस दिखाने वाले फोटो को लेकर हकीम ने कहा कि पाकिस्तानी हुक्मरान अमेरिका में निवेश के नाम पर इन खनिजों की नुमाइश कर रहे हैं लेकिन हम उन्हें जमीन से ये कीमती धातुएं निकालकर ले जाने ही नहीं देंगे। हकीम का दावा है कि बलूच लड़ाकों ने पाक सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के 220 जवानों को मारा है जबकि बलूचों के 27 लोग मारे गए जिनमें 14 आत्मघाती शामिल हैं। हकीम बलोच का दावा है कि नुश्की के सैन्य कैंप बलूचों के कब्जे में है। पंजगुर, पसनी और ग्वादर में भी संघर्ष जारी है जिससे पाकिस्तान डर रहा है कि कहीं बलूचों का अस्थायी कब्जा स्थायी न हो जाए। हकीम ने कहा कि अब पाकिस्तान सरकार को साफ समझ लेना चाहिए कि बलूच अब पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते।
