Budget Session से निलंबित हुए आठ सांसद
सदन में टेबल पर चढ़ गए, अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ कागज फेंके और सदन को बेपटरी किया
संसद में बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में एक बार फिर भारी हंगामा रहा। प्रश्नकाल में विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए टेबल पर चढ़ गए, हंगामा इतना बढ़ा कि सदन की कार्रवाई ही बाधित हो गई। कुछ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष पर कागज तक फेंकने की कोशिश की। इस घटनाक्रम के बाद लोकसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। राहुल गांधी कल भी एक किताब का अंश पढ़ना चाह रहे थे और आज भी उसी मुद्दे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। 11 बजे जैसे ही लोकसभा में कामकाज शुरु हुआ, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दो बार काम स्थगित किया गया और फिर भी जब विपक्षी सांसदों का हंगामा नहीं रुका और वे तोड़फोड़ करते हुए टेबल पर चढ़कर अध्यक्ष की ओर सामान फेंकने की कोशिश करने लगे तो सदन को पूरे दिन के स्थगित कर दिया गया। विपक्षी सांसदों के रवैये पर लोकसभा अध्यक्ष ने आठ सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में वेंकट रमन, किरण रेड्डी, राजा वड़िग, मणिकम टैगोर, गुरजीत अरौला, हिबी इडेन, प्रशांत पोडोले और एस. वेंकटेश्वरन शामिल हैं।
