Budget 2026 क्रिएटर्स के लिए भी लैब बनाई जाएंगी
बजट 2026-27: मुख्य घोषणाएँ और प्रस्ताव
- पूंजीगत व्यय
- 2014-15 में ₹2 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹11.2 लाख करोड़।
- 2026-27 में इसे बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव।
- वित्तीय स्थिति
- ऋण-से-जीडीपी अनुपात: 2026-27 में 55.6% (2025-26 में 56.1%)।
- राजकोषीय घाटा: 2026-27 में 4.3% (2025-26 में 4.4%)।
- गैर-ऋण प्राप्तियाँ: 36.5 लाख करोड़ का अनुमान।
- अवसंरचना और निवेश
- इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड: ऋणदाताओं को आंशिक क्रेडिट गारंटी।
- समर्पित REIT: रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग में तेजी।
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत तक।
- कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा।
- कृषि और ग्रामीण विकास
- छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर जोर।
- मत्स्य पालन: 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास।
- तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत करना।
- पशुपालन: लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम, उद्यमों का आधुनिकीकरण।
- पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा।
- नारियल संवर्धन योजना, काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम।
- भारतीय चंदन की गरिमा पुनर्स्थापित करने हेतु राज्यों से सहयोग।
- अखरोट और बादाम उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम।
- तकनीकी और नवाचार
- भारत-VISTAAR एआई टूल: बहुभाषी एआई से किसानों को बेहतर निर्णय में मदद।
- स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूहों को बाजार से जोड़ना।
- ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स की शुरुआत।
- सामाजिक और सांस्कृतिक पहल
- दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस।
- 20 पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स का कौशल विकास।
- 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करना।
- मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा।
- खेल और प्रशिक्षण
- खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर।
- बैंकिंग और वित्तीय सुधार
- बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति का गठन।
- क्रिएटिव इंडस्ट्री
- गेमिंग, कॉमिक्स और एनीमेशन क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता।
- AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना।
