February 11, 2026
Film

AR Rahman की वजह से कई साजिंदे बेरोजगार हुए- अभिजीत

रहमान की टिप्पणी, अभिजीत के आरोप
बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म ‘छावा’ को बांटने वाली फिल्म करार देते हुए कहा कि बॉलीवुड में सांप्रदायिकता का असर बढ़ रहा है और इसका प्रभाव फिल्मी दुनिया और संगीत पर भी दिखाई देता है। उनके बयान पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई सेलेब्स ने रहमान को खरी-खोटी सुनाई। रहमान ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी को आहत करना नहीं था लेकिन इसी बीच गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है कि रहमान की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के कई म्यूजिशियन बेरोजगार हुए हैं। अभिजीत ने कहा कि पहले जहां 50 लोग साजिंदे बजाते थे वहां अब रहमान के चलते एक को भी काम मिलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि रहमान चाहते हैं कि अकेले वो ही सारी कमाई रख लें। वह खुद तो फेमस हो गए लेकिन म्यूजिशियन लोग घर पर बैठे हैं। अभिजीत क बयान पर नई बहस शुरु हो गई है। संगीत जगत में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं। रहमान बॉलीवुड के बड़े संगीतकार हैं लेकिन अब उनके बयान और उन पर लगे आरोपों ने इंडस्ट्री में एक लंबा विवाद खड़ा कर दिया है। यह विवाद जल्दी थमने वाला नहीं लग रहा है। रहमान की टिप्पणी और अभिजीत के आरोपों ने संगीत जगत में तकनीक बनाम पारंपरिक वाद्ययंत्रों की बहस को फिर से जीवित कर दिया है।