February 11, 2026
देश दुनिया

Operation Sindoor वाली पतंग उड़ाई प्रधानमंत्री ने

साबरमती पतंगोत्सव उड़ी जर्मन चांसलर की हनुमान पतंग
साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने साथ भारत यात्रा पर पहुंचे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को लेकर पहुंचे. पारंपरिक अंदाज में स्वागत के बाद मर्ज ने उड़ाने के लिए जो पतंग चुनी वह हनुमान पतंग थी जबकि मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखी हुई विशेष पतंग उड़ाई. इससे पहले साबरमती आश्रम में भी चांसलर मर्ज पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने गांधी को नमन किया। दोनों नेता आश्रम के बाद रिवरफ्रंट पहुंचकर परंपरागत पतंगोत्सव का हिस्सा बने. आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप पर मोदी ने कहा कि यह महोत्सव आनंद का अवसर भी है और भारत की जीवंत परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का दुनिया के सामने प्रदर्शन भी है। जर्मन चांसलर मर्ज दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के उद्देश्य से है। द्विपक्षीय वार्ताओं में रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ हरित ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, मशीनरी और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों पर सहयोग मजबूत किए जाने की बात होंगी। साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित पतंगोत्सव में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजाया। प्रधानमंत्री और चांसलर द्वारा उड़ाई गई हनुमान पतंग ने उत्सव में विशेष आकर्षण जोड़ा। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरों में कैद किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। साबरमती पतंगोत्सव में उनकी भागीदारी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान व मित्रता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।