February 11, 2026
साहित्य समाचार

कहानी प्रतियोगिता में शैली खड़कोतकर पुरस्कृत

“वैखरी” द्वारा आयोजित गोवर्धन लाल चौमाल स्मृति कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नवोन्मेष हेतु गठित संस्था वैखरी द्वारा आयोजित “गोवर्धन लाल चौमाल स्मृति कहानी प्रतियोगिता– 2025” का परिणाम आज घोषित किया गया. संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में देश–विदेश से कहानी संग्रह प्राप्त हुए जिनके मूल्यांकन के पश्चात प्राप्त परिणामों के अनुसार गुरुग्राम– हरियाणा के कहानीकार राजेश्वर वशिष्ठ की कृति “ध्रुव तारा कभी अस्त नहीं होता”, जोधपुर- राजस्थान की कहानीकार प्रगति गुप्ता की कृति “कुछ यूं हुआ उस रात”, भोपाल- मध्यप्रदेश की कहानीकार शैली बक्षी खड़कोतकर की कृति “सुनो नीलगिरी” तथा जयपुर- राजस्थान की रचनाकार संगीता सक्सेना की कृति “सेतुबंध” को पुरस्कार के योग्य चुना गया।
संस्था द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में पुरस्कार हेतु राशि 5100 रुपये नगद प्रत्येक को भेंट किए जाएंगे.
संस्था द्वारा गत वर्ष से प्रारम्भ किए गए श्रीमती सुमित्रा देवी स्मृति सम्मान हेतु बनस्थली विद्यापीठ की लोक संगीत शिक्षिका श्रीमती नीलम पारीक का चयन किया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत राशि 5100 रूपये नगद भेंट की जावेगी।
सभी विजेताओं को वैखरी परिवार की ओर से बधाई दी गई।