‘3 Idiots’ के सीक्वल की शूटिंग अगले साल में
स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो गया है, शूटिंग अगले साल में होना तय
निर्देशक राजकुमार हिरानी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर काफी हद तक काम हो भी चुका है और फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। निर्माताओं ने फिलहाल सीक्वल का अस्थायी नाम ‘3 इडियट्स’ ही रख लिया है लेकिन इसे बाद में बदला जाना तय है। कहानी में एक और नए मुख्य किरदार को शामिल किया जा सकता है जिसके चले फिल्म थ्री की जगह फोर इडियट भी हो सकती है। सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां 3 इडियट्स खत्म हुई थी, लेकिन इसमें नई लाइन और नए किरदार जोड़े जाएंगे। ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी यानी लगभग सत्रह साल बाद इसके सीक्वल के रिलीज की संभावना होगी। 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और इसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।
