February 11, 2026
Business Trends

Trump ने पुतिन पर गुस्सा दिखाया, तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

रुस की दो बड़ी तेल कंपनियों को वैश्विक तेल व्यापार से दूर करने की कोशिश

मॉस्को पर अमेरिकी दबाव को और बढ़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. नाटो महासचिव मार्क रूट से मिलने के बाद ट्रंप ने कहा कि यह कदम पहले उठाना लेकिन अब इस कदम की सख्त जरुरत था. ट्रंप ने कहा कि हमने बहुत लंबा इंतज़ार किया लेकिन अब प्रतिबंध जरुरी हो गए. पुतिन को यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाने के तहत ट्रंप ने ये प्रतिबंध लगाए हैं. इन प्रतिबंधों के लगाए जाने से रोसनेफ्ट और लुकोइल ही नहीं इनकी तीन दर्जन सहायक कंपनियां भी विदेश में व्यापार करने में सक्षम नहीं रह जाएंगी. अमेरिकी वित्त विभाग का कहना है कि इन कंपनियों के साथ लेन-देन करने वाले विदेशी बैंकों पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं.

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ट्रंप के कदम को जरूरी बताते हुए कहा कि पुतिन यूक्रेन के साथ एक निरर्थक युद्ध लड़ रहे हैं और इसे समाप्त करने से इंकार कर रहे हैं इसलिए उनके आर्थिक स्त्रोतों को रोका जाना जरुरी हो गया है अब समय आ गया है कि तत्काल युद्धविराम लागू हो. हाल ही में ट्रंप और पुतिन की बुडापेस्ट में होने वाली प्रस्तावित शांति वार्ता के स्थगित होने के तुरंत बाद लगाए गए ये प्रतिबंध बतते हैं कि पुतिन और ट्रंप की पहले हुई मुलाकात का कोई मतलब नहीं निकल सका है क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर हमलों को रोका नहीं है. ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी इन दोनों तेल कंपनियों पर पिछले दिनों प्रतिबंध लगाए हैं.