February 11, 2026
और भी

Czech Republic की क्रेजिकोवा ने जीता विंबलडन महिला सिंगल्स खिताब

क्रेजिकोवा का 2021 फ्रेंच ओपन के बाद दूसरा खिताब

चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा ने विंबलडन के फाइनल में जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर साल का तीसरा ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया. क्रेजिकोवा खिताब जीतने वाली याना नोवोत्ना, पेट्रा क्वितोवा और मार्केटा वोंद्रोसोवा के बाद चेक गणराज्य की चौथी खिलाड़ी हैं. क्रेजिकोवा अब एकल और युगल दोनों में विंबलडन चैंपियन हैं. पाओलिनी यदि यह खिताब जीत जातीं तो वो ऐसा करने वाली पहली इतालवी हो सकती थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दो घंटे में सिर्फ चार मिनट बचे थे तब यह फाइनल पूरा हुआ और खिताब क्रेजिकोवा के नाम हुआ. इसके बावजूद पाओलिनी विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी तो बन ही गई हैं. पहला सेट क्रेजिकोवा आसानी से जीतने के बाद जैस्मीन ने मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा देने जैसी मेहनत की लेकिन तीसरे और आखिरी सेट में क्रेजिकोवा ने फिर दम दिखाया. यह क्रेजिकोवा का 2021 में फ्रेंच ओपन के बाद दूसरा ग्रैंड स्लैम है.